..................... Arjun rampal's baby boy first picture gone viral - Hindi Filmibeat

अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर वायरल- ब्लैक एंड व्हाइट में दिखे सबसे Cute

अभिनेता अर्जुन रामपाल बीते कुछ दिनों पहले तीसरी बार पिता बने थे क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रीला ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया। अब अर्जुन रामपाल ने अपने बेटे की पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें गैब्रीला भी नजर आ रहीं हैं। अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी समय से रिश्ते में हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस तस्वीर में बेटे की शक्ल नहीं नजर आ रही है।

इस तस्वीर को गैब्रीला ने पोस्ट किया है। आपको बता दें कि जब से गैब्रिएला हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी, तभी से पूरा परिवार उनके साथ ही था। हॉस्पिटल के बाहर अर्जुन के साथ उनकी दोनों बेटियों की भी फोटोज सामने आई थी।

arjun rampal, अर्जुन रामपाल

बेटे के पैदा होने के बाद अर्जुन की बेटिया माहिका और मायरा नन्हे मेहमान से मिलने पहुंचीं थीं। अर्जुन के परिवार के अलावा गैब्रिएला के पैरेंट्स भी साउथ अफ्रीका से भारत पहुंचे थे।

उन्होंने कुछ दिन पहले एक फोटो भी शेयर की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनको बधाई दे रहें हैं। अर्जुन रामपाल काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। वो एक एक्टर होने के साथ साथ शानदार मॉडल भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X