OMG..MUST WATCH बायोपिक..क्या हो पाएगी रिलीज..सेंसर से खतरा!

अर्जुन रामपाल को उनकी आनेवाली बायोपिक डैडी के लिए मुंबई पुलिस का समर्थन मिला है। लेकिन सेंसर से वह थोड़ा घबराए हुए हैं।

By Prachi Dixit

इस साल की बहुप्रतिक्षित बायोपिक में मुंबई गैंगस्टर अरुण गवली की डैडी भी शामिल है। जी हां। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल टाइटल किरदार में दिखाई देंगे।

साल 2016 के अंत में इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई गई। तभी से इस बात की चर्चा उभरने लगी है। इस फिल्म में अरुण गवली का किरदार निभाना अर्जुन रामपाल के लिए अब तक का सबसे कठिन अनुभव रहा है। लेकिन इसमें उनकी मदद मुंबई पुलिस ने की है।

इस बारे में खुद अर्जुन का कहना है कि अरुण गवली का किरदार निभाना मेरे लिए मुश्किल रहा है। इसके साथ रियल लोकेशन पर हमें इस फिल्म की शूटिंग करनी थी। इसके लिए मुंबई पुलिस ने हमारी बहुत मदद की।

Arjun Rampal

लेकिन मैं इस फिल्म के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के लिए चिंतित हूं। जब मैंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। तब मैंने इसके बारे में इतना नहीं सोचा था। लेकिन अब इस फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर मुझे थोड़ा डर लग रहा है।

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने खुद इस फिल्म के सहायक लेखक भी हैं। अपने किरदार में अनुठापन बरकरार रखने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च भी की है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय दर्शकों के साथ इंटरनेशनस दर्शकों तक भी यह फिल्म पहुंचायी जाएगी।

इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि अरुण गवली के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॅाक्स आॅफिस पर रंग जमाने में कामयाब हो सकती है। आखिर कैसे ..यहां देखें खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X