..................... देश छोड़ने की खबरों के बीच एनसीबी दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल Arjun rampal reached NCB office and slams report that he left Country - Hindi Filmibeat

देश छोड़ने की खबरों के बीच एनसीबी दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, पूछताछ जारी

कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रहीं थी कि अभिनेता अर्जुन रामपाल देश छोड़कर चले गए हैं। गौरतलब है कि उनका नाम ड्रग्स मामले में सामने आया था और लगातार एनसीबी उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच पता चला था कि चेतावनी की बावजूद अर्जुन रामपाल देश छोड़कर लंदन चले गए हैं और उनकी फिल्म का प्रमोशन भी इसके चलते रुक गया है। लेकिन इन सब बातों का खंडन तब हो गया जब अर्जुन रामपाल आज पूछताछ के लिए खुद एनसीबी की दफ्तर पहुंचे थे।

उन्होने उन सारी खबरों की धज्जियां उड़ा दीं जो कि उनको लेकर वायरल हुईं थीं। आज यानि 22 दिसंबर को उनसे पूछताछ होनी है। इससे पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी।

Recommended Video

Arjun Rampal looks cool at his Resistance; Watch Video |FilmiBeat

arjun rampal, अर्जुन रामपाल

रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है। सूत्रों से पता चला था कि एनसीबी के छापे के दौरान उनके घर से कुछ संदिग्ध दवाएं मिलीं थीं।

जब उनके विदेश भागने की खबर सामने आई थी तो अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो देश में ही हैं और अपनी फिल्म नेल प़ॉलिस का प्रमोशन लगातार कर रहे हैं।

अर्जुन रामपाल के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का नाम भी ड्रग केस में सामने आया था। 16 दिसंबर को भी उनके पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन किसी कारणवश वो हाजिर नहीं हो पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X