शाहरुख संग काम करने के लिए अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में अर्जुन!
अर्जुन रामपाल व शाहरुख खान की दोस्ती के चर्चे काफी सालों से सुर्खियों में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके बीच आई दूरियों के चलते इनकी दोस्ती फिर से चर्चा में आई लेकिन इस बार सबकुछ निगेटिव था। अर्जुन व शाहरुख के बीच आई दरार के बाद से मीडिया में शाहरुख व अर्जुन के बीच कोल्ड वॉर के चलने की खबरें भी आईं। हालांकि अर्जुन या शाहरुख ने कभी पब्लिकली इन बातों पर कुछ नहीं कहा।
लेकिन हाल ही में रॉय फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब अर्जुन से शाहरुख खान के साथ फिल्में करने की बात पर चर्चा हुई तो उन्होंने सीधे जवाब दिया। "शाहरुख के साथ ऐसा कोई साझेदारी थी नहीं। अगर साथ काम करने की बात है तो अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"
खैर आपको ये बता दें कि अर्जुन व शाहरुख के बीच दूरियों की वजह प्रियंका व शाहरुख की दोस्ती बताई गयी थी। हालांकि इन खबरों पर कभी भी सच की मोहर नहीं लगी। लेकिन गॉसिप यही सुनने मं आई। खैर अब जबकि अर्जुन इस बात पर बोल चुके हैं तो देखते हैं कि शाहरुख इस बात का कोी जवाब देते हैं या नहीं।
या बॉलीवुड के बादशाह हर बार की तरह इस बात को भी पढ़कर टाल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
