Just In: अर्जुन रामपाल ने लिया पत्नी से तलाक, ऋतिक की पत्नी से करीबी की थीं अटकलें
Recommended Video

काफी सालों से अटकलें थीं कि अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी सुपरमॉडल मेहर जेसिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और आज सुबह, अर्जुन रामपाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। दोनों ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को अलविदा
अर्जुन रामपाल ने बॉम्बे टाइम्स में अपने और मेहर जेसिया के तलाक की आधिकारिक घोषणा की है। गौरतलब है कि ये अटकलें आज से 4 साल पहले शुरू हुई थीं जब ऋतिक रोशन ने अचानक सुज़ैन रोशन से तलाक लिया था।

मेहर और अर्जुन ने अपने अलग होने की घोषणा करते हुए कहा है -20 साल के खूबसूरत सफर के बाद हमने अलग रास्ते चुनने का फैसला कर लिया है। हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे, जैसे कि आज तक हमने एक दूसरे का साथ दिया है।
हम बहुत ही निजी लोग हैं इसलिए ये बयान देना थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन हमारी ज़िंदगी फिलहाल ऐसे मोड़ पर है जहां, सच को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा सकता है।
हम एक परिवार हैं और हमारा प्यार, एक दूसरे के लिए वैसा ही है। हम अपने बच्चों माहिका और मायरा के लिए हमेशा साथ रहेंगे। हम आपसे इस समय बस थोड़ा सा अकेलापन मांग रहे हैं। साथ देने का शुक्रिया। रिश्ते खत्म होते हैं, प्यार नहीं। इसके बाद हम इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहेंगे।
गौरतलब है कि 4 साल पहले, जब ऋतिक रोशन ने सुज़ैन से अचानक तलाक लिया तो उसका कारण अर्जुन रामपाल और सुज़ैन की करीबी बताई गई थी। और इसके बाद से अर्जुन और मेहर की शादी में अनबन की अटकलें थीं।


Click it and Unblock the Notifications












