अर्जुन रामपाल ने कंगना रनौत के साथ ली ऋतिक रोशन पर चुटकी, मारा एक धाकड़ सा काबिल चुटकुला
अर्जुन रामपाल और कंगना रनौत आजकल अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान, अर्जुन रामपाल और कंगना रनौत की दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग सबको नज़र आ रही है। अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत की शादी और उनके लिए एक योग्य वर ढूंढने पर बात की।
आरजे सिद्धार्थ कानन के साथ एक मज़ेदार बातचीत में अर्जुन रामपाल कंगना रनौत के लिए शादी के लायक एक लड़का ढूंढने पर बात की। अर्जुन का कहना था - कंगना स्क्रीन पर बेहद शानदार कलाकार हैं। वरना असल ज़िंदगी में वो बेहद प्यारी सी सीधी सादी लड़की हैं जो भगवान पर विश्वास करती है।

अर्जुन आगे कहते हैं, मैं तो ये भी बता सकता हूं कि कौन उनके काबिल है। (काबिल, ऋतिक रोशन की फिल्म का नाम है)। वहीं अर्जुन के बारे में कंगना का कहना था कि देखो, विवाद वाले बयान ये भी देते हैं लेकिन प्रेस इनकी जान खाने नहीं आएगा। अभी मैं ऐसा कुछ बोल दूं तो बवाल हो जाता है। अर्जुन कुछ भी बोल दें लेकिन फिर भी वो बच जाएंगे क्योंकि वो एक आदमी हैं।
कंगना का मानना है कि वो और अर्जुन दोनों ही, एक ही तरह की बातें करते हैं, दोनों कंट्रोवर्शियल बयान भी देते हैं लेकिन नफरत, गुस्सा और ट्रोल केवल कंगना के हिस्से आएगा। इस बात पर अर्जुन का कहना था कि वो सारी विवादित बातें भी प्यार से बोलते हैं जबकि कंगना का बोलने का अंदाज़ धाकड़ है। इसी से अंतर पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











