मधुर की हीरोइन के हीरो अर्जुन रामपाल

खबर है कि हाल ही में इस फिल्म के लिए भंडारकर ने अर्जुन रामपाल से बात की थी। सबसे खास बात यह है कि अर्जुन इस फिल्म में ऐश्वर्य के साथ दिखेंगे। इससे पहले वह ऐश के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी।
अर्जुन ने बताया है कि उनकी आनेवाली फिल्मों में रावन, जय रामजी और यहां के हम सिकंदर प्रमुख हैं। रास्कल्स में भी वह बिल्कुल अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। अर्जुन इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। चलिए मधुर ने यह तो तय कर लिया कि फिल्म में नायक कौन होंगे, लेकिन अभी भी दूसरी नायिका का चयन बाकी है। इस किरदार के लिए उन्होंने अब तक कंगना रणावत, प्रियंका चोपड़ा, काजोल जैसी कलाकारों को अप्रोच किया है, लेकिन बात नहीं बनी।
बड़ी अभिनेत्रियों ने सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनमें से कोई भी ऐश्वर्य के साथ उनकी छवि में काम नहीं करना चाहतीं। सब जानती हैं कि उन्हें ऐश्वर्य की तरह फिल्म में अभिनय दिखाने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए कोई भी हीरोइन हीरोइन बनने के लिए तैयार नहीं हो रही।


Click it and Unblock the Notifications











