मिलिए 2015 के न्यूकमर, अर्जुन रामपाल से!
एक्टर अर्जुन रामपाल आजकल एक न्यूकमर की तरह फील कर रहे हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद अर्जुन के कहा कि आगामी फिल्म 'रॉय' से वह डेढ़ साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। वह इसे लेकर थोड़े घबराए हुए हैं।

अर्जुन ने सोमवार को फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर के लांच पर कहा, 'मैं डेढ़ साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आया हूं, इसलिए मुझे अब एक न्यूकमर जैसा महसूस हो रहा है। मैं थोड़ा घबराया हुआ हूूं।' साथ ही अर्जुन ने कहा कि, मैंने रॉय फिल्म भी देख ली है और मुझे बहुत पसंद आई।
आपको बता दें, अर्जुन पिछली बार 'डी-डे' फिल्म में नजर आए थे। यह साल 2013 में आई थी। जबकि उसके बाद अर्जुन बड़े पर्दे से बिल्कुल ही गायब हो गए थे। हां ऋतिक- सुजैन के तलाक मामले में अर्जुन का नाम भले ही खींचा गया था। लेकिन अर्जुन इन ढ़ेढ़ सालों तक परिवार में ही बिजी रहे।
विक्रमजीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉय' में अर्जुन एक लेखक की भूमिका में होंगे। वह उम्मीद करते हैं कि फिल्म में उनकी डिफरेंट भूमिका उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। जैकलीन फर्नाडीज और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'रॉय' 13 फरवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications