होंठों पर गंदा कमेंट्स करने पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, भाग पड़े ट्रोलर्स
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला हमेशा से ही अपने बोल्ड लुक और तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। अपनी 21 साल की शादी को पीछे छोड़कर अर्जुन ने ग्रैबिएला का हाथ थामा। दोनों का एक बच्चा भी है। दोनों की मुलाकात साल 2009 में हुई। कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
फिलहाल इस वक्त ग्रैबिएला अपने रिश्ते को लेकर नहीं बल्कि ट्रोलर्स का मुंह बंद करने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। ग्रैबिएला की खूबसूरती पर हमेशा से लोगों की नजर रही है।

उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कई तस्वीरों से भरा पड़ा है। जिस पर कई बार उन्हें तारीफ मिली है। लेकिन इस बार जब ट्रोलर ने ग्रैबिएला के होठों का मजाक उड़ाया को उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सामने वाले की बोलती ही बंद हो गई। कमेंट करना ट्रोलर को ही भारी पड़ गया।


Click it and Unblock the Notifications