..................... Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades second pregnancy live in relation flaunts huge bare baby bump - Hindi Filmibeat

इधर स्वरा भास्कर ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, उधर मशहूर अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने दिखा दिया इतना बड़ा बेबी बंप

Gabriella Demetriades

Arjun Rampal Girlfriend Pregnant: बी टाउन में इन दिनों काफी सारी हसीनाएं प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इलियाना के बाद स्वरा भास्कर ने भी गुड न्यूज़ दे दी है और इसी बीच अर्जुन रामपाल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने भी अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया है।

दूसरी बार प्रेग्नेंट अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड

महीने भर पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद अब गैब्रिएला ने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने बेहद खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर में गैब्रिएला को ऑर्ड सेट के बटन खोलकर अपना बेयर बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार

गैब्रिएला इस तस्वीर को देखते ही फैंस उनके दूसरे बच्चे का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार गर्भवती हैं। ग्रैब्रिएला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है।

अर्जुन गैब्रिएला का लिव इन रिलेशन

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे हैं। अर्जुन रामपाल का गैब्रिएला के साथ एरिक नाम का एक बेटा है। अब वह फिर से पिता बनने वाले हैं।

अर्जुन रामपाल के चार बच्चे

अर्जुन रामपाल के अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से भी दो बेटियां- माहिका और माइरा हैं। अब अर्जुन चौथी बार पिता बनेंगे। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगीं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X