..................... Arjun Rampal: चौथी बार पिता बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें | Arjun Rampal's Girlfriend Gabriella Demetriades Announces Second Pregnancy, Flaunts Baby Bump In Photoshoot - Hindi Filmibeat

Arjun Rampal: चौथी बार पिता बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

arjun-rampal-girlfriend-gabriella-demetriades-announces-second-pregnancy-flaunts-baby-bump-in-photos

Arjun Rampal- Gabriella Demetriades: अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शनिवार को फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

तस्वीरों में गैब्रिएला को ब्रांड Deme के आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?' उनके पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में अन्य सेलेब्स की ओर से बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।

सेलेब्स ने दी बधाई

वहीं, बॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल ने भी दिल वाले इमोजी कमेंट बॉक्स में डाले हैं। काजल अग्रवाल ने कमेंट करते हुए लिखा "बधाई।" एमी जैक्सन ने लिखा, "ओह माय loveeee! आपके और आपके खूबसूरत परिवार के लिए बहुत खुश हूं।" मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा और अन्य सितारों ने भी कमेंट किया है।

चौथी बार बनेंगे पिता

50 वर्षीय अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में अपने पहले बच्चे, बेटे अरिक का स्वागत किया था। ग्रैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां महिका और मायरा हैं। अर्जुन-मेहर ने साल 2019 में तलाक ले लिया था। शादी के 21 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Read more about: arjun rampal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X