TRAILER: शाहरूख की 'रईस' के बाद.. ये हैं 2017 के अगले माफिया डॉन!
2017 गैंगस्टर का साल लगता है। रईस, हसीना और अब डैडी.. जी हां, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म डैडी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 21 जुलाई को देशभर में रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म मुंबई में गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली पर आधारित हैं।
अर्जुन रामपाल एक लंबे अंतराल के बाद फ़िल्मों में दिखाई दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म में उनके किरदार को काफी मजबूती के साथ गढ़ा गया दिखता है। हालांकि फिल्म को दर्शक पास करेंगे या फेल.. यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











