अर्जुन को उनके फैंस ने ही बनाया बकरा
मुंबई। लोग अपने बॉलीवुड स्टार के लिए दीवाने होते है। अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। अपने फेवरिट स्टार्स से मिलने के लिए फैंस किस हद तक जा सकते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल के साथ उनके फैंस ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में वह जब भी सोचेंगे तो उनके होठों पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

फैंस की करतूत का सामना अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज को उस वक्त हुआ जब को भूषण कुमार की फिल्म रॉय के लिए शूटिंग कर रहे थ। उस वक्त एक दिलचस्प घटना घटी। जैकी ने शूटिंग से एक दिन की छुट्टी लेकर शॉपिंग करने का प्लान बनाया।
शॉपिंग के दौरान वो वह एक भारतीय कपल से मिलीं जो अपने आपको जैकी का फैन बता रहे थे। उन्होंने जैकलीन के साथ तस्वीरें खिंचवाई और बातचीत के दौरान उन्होंने पता लगा लिया कि जैकी किस होटेल में ठहरी हैं।
जानकारी मिलते ही वो लोग अपने फेवरिट स्टार अर्जुन रामपाल से मिलने के लिए होटेल पहुंच गए। उन्होंने होटेल के रिसेप्शन पर ये बताया कि वे जैकलीन के कजिन हैं। इतना सुनकर अर्जुन ने उनकी आवभगत की और साथ ही उनके साथ कॉफी भी पी। कॉफी पीने के बाद दोनों वहां से चले गए।जब बाद में अर्जुन ने जैकलीन से इस बारे में बात की तो तो पता चला कि उनका कोई कजिन है ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











