Arjun Rampal ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ Yacht में मनाया जन्मदिन, अब वायरल हुईं तस्वीरें

अर्जुन रामपाल.. जो कि काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त उनके जन्मदिन को लेकर चर्चा है और बर्थडे बैश से कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। जी हां, अर्जुन रामपाल ने 26 नवंबर को अपना जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया था और उनके साथ इस मौके पर उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स भी नजर आ रहीं हैं।
इस पार्टी की बात करें तो ये शानदार इसलिए भी थी क्योंकि इस पार्टी को उनकी गर्लफ्रेंड ने आयोजित किया था। गैब्रिएला ने अर्जुन के 50 वें जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक मजेदार यॉट पार्टी दी थी जो कि बेहद खूबसूरत दिख रहा है।
इस दौरान अर्जुन कपूर के कुछ करीबी दोस्त भी नजर आए और इस पार्टी की थीम सफेद थी। इन तस्वीरों को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने साझा किया है और लिखा है, अब से मैं केवल याच पर पार्टियां दे रही हूं। हमारे सभी करीबियों का वहां रहने के लिए धन्यवाद।''
इसके अलावा उनकी तस्वीरों की बात करें तो अर्जुन रामपाल सफेद रंग की टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं जबकि गैब्रिएला ने हल्की आसमानी कलर की ड्रेस पहनी थी और काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं।
अर्जुन रामपाल अपने दोस्तों के साथ डांस करते दिख रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में अर्जुन रामपाल नाव में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। गैब्रिएला भी अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रहीं हैं और एंजॉय करती हुईं नजर आ रहीं हैं।
अर्जुन रामपाल शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अर्जुन रामपाल कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











