..................... Arjun Rampal Birthday party will not have Shahrukh Khan, Abhishek and Aishwarya, शाहरुख की वजह से बच्चन नहीं जाएंगे अर्जुन की पार्टी में - Hindi Filmibeat

शाहरुख की वजह से बच्चन नहीं जाएंगे अर्जुन की पार्टी में!

Shahrukh Khan, Arjun Rampal
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और सलमान खान के बीच के झगड़े के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन अब शाहरुख और अर्जुन रामपाल के बीच भी गलतफहमियों की चिंगारियां पनपनी शुरु हो गयी हैं और इस चिंगारी में सिर्फ शाहरुख और अर्जुन का रिश्ता ही नहीं बल्कि शाहरुख के करीबी और अर्जुन के करीबी दोस्तों के रिश्ते भी इस चिंगारी में झुलसने लगे हैं। खबर है कि शाहरुख खान की वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

शाहरुख और अर्जुन रामपाल बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। डॉन 2 फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की बढ़ती करीबी को देख अर्जुन ने शाहरुख को जब गौरी की चिंता के बारे में कहा और साथ ही उन्हें प्रियंका से दूरी बनाए रखने की सलाह दी तो शाहरुख को अर्जुन की ये बात बहुत बुरी लगी। प्रियंका से तो शाहरुख ने दूरी नहीं बढ़ाई लेकिन अर्जुन से जरुर शाहरुख दूर दूर रहने लगे।

शाहरुख खान ने अर्जुन से दूरियां तो बढ़ा लीं लेकिन अर्जुन की पत्नी मेहर जो की शाहरुख की पत्नी गौरी की सबसे करीबी दोस्त हैं ने शाहरुख और अर्जुन के बीच की मनमुटाव को दूर करने की कोशिश कर रही हैं और इसी वजह से उन्होंने अर्जुन की बर्थडे पार्टी में जो की 29 नवंबर को होने वाली है में शाहरुख को आमंत्रित भी किया लेकिन शाहरुख ने इस पार्टी में जाने से इंकार कर दिया। लेकिन चिंता की बात ये है कि शाहरुख की वजह से अर्जुन की इस पार्टी में बच्चन फैमिली भी नहीं जा रही है। अब अर्जुन के लिए ये तो वाकई मुसीबत है। अर्जुन का करियर भी इस वक्त कुछ खास नहीं चल रहा है ऐसे में किंग खान के साथ दुश्मनी और साथ साथ ही बॉलीवुड के बाकी बड़े सितारों के साथ बढ़ती ये दूरियां उनके करियर को और भी मुसीबत में डाल सकती हैं। तो अर्जुन को ज़रा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X