अर्जुन कपूर ने बदले तेवर, नहीं करेंगे फिल्म साइन
इशकज़ादे, गुंडे, टू स्टेट्स, फाइंडिंग फैनी के बाद अर्जुन के तेवर बदल गए हैं। दरअसल, अर्जुन की नई फिल्म तेवर, जनवरी 2015 में रिलीज़ को तैयार है। और अर्जुन इसके लिए पूरी तैयारी से प्रमोशन के मैदान में कूदने जा रहे हैं।
तो अगले चार महीने अर्जुन केवल अपने तेवर सुधारेंगे। बोनी कपूर और संजय कपूर के बैनर तले बन रही यह फिल्म अर्जुन के लिए बहुत खास है और इसलिए वो उन सारे नए आइडिया को लागू करना चाह रहे हैं जिसे फिल्म की क्रियेटिव और मार्केटिंग टीम इज़ाद कर रही है। और बस अर्जुन ने फैसला कर लिया कि वे अगली फिल्म तेवर की रिलीज़ के बाद ही साईन करेंगे।
हाल ही में तेवर का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है और फिलहाल फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है। तेवर के पोस्टर को लोगों ने काफी पसंद किया है और ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके अर्जुन को एक बेहतरीन फिल्म के लिए बधाई भी दी ।


Click it and Unblock the Notifications
