Arjun Patiala: दिलजीत दोसांझ के साथ कृति सैनन का धमाका, सामने आया पोस्टर और Release date
कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला की रिलीज डेट सामने आई हैं और इसका एक शानदार पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और लोग इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत चंढीगढ़ से हुई थी और बाद में कई जगह इस फिल्म को शूट किया गया था। फिल्म को रोहित जुगरात निर्देशित कर रहें हैं और भूषण कुमार, दिनेश विजन फिल्म के निर्माता के रुप में सामने आए हैं।
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ हाल ही में सूरमा में नजर आए थे और उनके धमाकेदार अभिनय ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। कृति सैनन हालांकि काफी समय के बाद दिखेंगी और वो लगातार दो बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैँ। अगले साल उनकी हाउसफुल 4 भी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











