TRAILER: दिलजीत, कृति सैनन का मजेदार अंदाज- 'अर्जुन पटियाला' में कॉमेडी का ओवरडोज़
फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब 'अर्जुन पटियाला' का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है और कोई दो राय नहीं कि ये काफी मजेदार है। कृति सैनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा स्टारर यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन किया है रोहित जुगराज ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं दिनेश विजन। फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।
फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा- "Honesty is the best policy.. इसीलिए हम लेकर आए हैं इंडिया का पहला सच्चा ट्रेलर.. इसमें एक्शन है, ड्रामा है, रोमांस है, कॉमेडी है और सनी भी है!

ट्रेलर की बात करें तो यह काफी अलग तरीके से फिल्माया गया है, जो इस बात को पक्का करता है कि फिल्म में दर्शकों को हंसाने के लिए काफी कुछ है। यहां कृति सैनन एक पत्रकार के किरदार हैं, वहीं दिलजीत एक पुलिस अफसर बने हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी लियोन का आइटम नंबर भी होगा।
यहां देंखे ट्रेलर-
कॉमेडी फिल्मों पर बात करते हुए कृति ने कहा- मुझे कॉमेडी बहुत पसंद है, सबसे पहले तो मुझे लगता है कि लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल है.. वहीं यह करने में मजेदार भी। लाइफ से स्ट्रेस कम करने का भी यह बेहतर तरीका है। जब दर्शक थियेटर में जाते हैं और आप उन्हें हंसाने में सफल होते हो, तो उससे बेहतर अनुभव और कुछ नहीं हो सकता। मैं खुश हूं कि मुझे बैक टू बैक कॉमेडी फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











