सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, खून से लथपथ दिखा रोहित शेट्टी का नया विलेन

arjun kapoor, singham again

अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी आने वाली कुछ फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन सारे बैरियर तोड़ते हुए उन्होने अब खतरनाक विलेन बनना तय किया है। इस वक्त सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

अर्जुन कपूर ने खुद इस तस्वीर को सिंघम अगेन से साझा किया है और कैप्शन लिखा है। उन्होने लिखा, "सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही मच जाएगी।''

इसके बाद उनका ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उनके इस लुक की बात करें तो अर्जुन पूरी तरह से खून से लथपथ नजर आ रहे हैं और वो जोर से हंस रहे हैँ। इस लुक को देखकर आपको थोड़ा सा डर जरूर लगने वाला है।

उनके इस लुक के सामने आते ही इंडस्ट्री के कई सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह, जिन्होंने रोहित शेट्टी की 2018 में इसी नाम की पुलिस फिल्म में सिम्बा की भूमिका निभाई थी, और वह सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं, ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के लुक का अनावरण किया।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "मेरे बाबा सबसे बुरे!!!" इसके अलावा रोहित शेट्टी ने भी इस पोस्टर को साझा किया है। उन्होने लिखा, ''इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है, क्या मैं कह सकता हूं - अर्जुन कपूर का परिचय!"

बता दें कि सिंघम अगेन को लेकर लंबे समय से चर्चा है और अर्जुन कपूर को काफी मजबूती के साथ अजय देवगन पेश करने वाले हैं। जाहिर है कि इस तरह के किरदार में अर्जुन कपूर को इसके पहले कभी नहीं देखा गया है। अब देखने वाली बात होगी कि उनको दर्शक इस अवतार में पसंद करते हैं या नहीं? जाहिर है कि अर्जुन कपूर ने इस लुक से हैरान तो सबको कर दिया है।

Read more about: arjun kapoor singham again
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X