अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पूल में किया वर्कआउट, वीडियो किया शेयर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कूपर हाल में ही मालदीव वेकेशन से लौटे हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा भी गया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ स्वीमिंग पूल में वर्कआउट करते हुए वीडियो भी शेयर किया। जिसमें दोनों साइकलिंग करते दिख रहे हैं। इसे लेकर अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर किया।
इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लिखा, जब आपकी गर्लफ्रेंड आपकी ट्रेनिर से ज्यादा टफर टास्कमास्टर निकले।इसी के साथ अर्जुन कपूर ने कहा कि देखिए मैं हॉलीडे पर भी वर्कआउट कर रहा हूं। इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट भी किया।

मलाइका अरोड़ा ग्रीन स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस स्वीमिंग पूल वर्कआउट में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को मात दे देती हैं और जबरदस्त वर्कआउट करती दिख रही हैं।
अर्जुन कपूर के पोस्ट पर तारा सुतारिया से लेकर रिया कपूर ने कमेंट्स किए। बता दें मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे। यहां दोनों एक महंगे रिजॉर्ट में रूके। जहां का किराया एक रात का करीब चार लाख रुपये बताया गया।
मलाइका अरोड़ा की इससे पहले आराम फरमाते हुए एक बिकिनी तस्वीर भी सामने आई। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। मलाइका और अर्जुन दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications