Arjun Kapoor ने जीता दिल, 11 साल की बच्ची के सपनों को दे डाली बड़ी उड़ान!

arjun kapoor

अर्जुन कपूर अक्सर कई कारणों से खबरों का हिस्सा रहते हैं और देखा जाता है कि उनके कुछ काम भी सराहे जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त सामने आ रहा है और अच्छे काम को लेकर अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा है। ये बात तो सभी जानते हैं कि देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके सपने काफी बड़े हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण वो उन सपनों को उड़ान नहीं दे पाते हैं।

इस तरह से कई ऐसी बच्चियां हैं जो कि देश को लिए क्रिकेट खेलना चाहती हैं लेकिन वो संभव नहीं हो पाता है। लेकिन एक बच्ची के सपने को उड़ान देने के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर सामने आए हैं और एक ऐसी बात का पता चला है जो कि आपको खुश करने के लिए काफी है।

इस वक्त 11 वर्षीया अनीशा राउत की चर्चा हो रही है जो कि क्रिकेटर बनना चाहती है और उसके लिए ट्रेनिंग ले रही है। अनीशा राउत आठ घंटे की कोचिंग के लिए रोजाना 80 किलोमीटर का सफर तय करती हैं।

अनीशा के सपनों के बीच कभी पैसा रोड़ा ना बने इसके लिए अर्जुन कपूर आगे आए हैं और उन्होने अनीशा को स्पॉन्सर करने का बीड़ उठाया है। जी हां, जब तक अनीशा 18 साल की नहीं हो जाएंगी तब अर्जुन कपूर उनको फाइनेंशियल सपोर्ट करते रहेंगे।

अर्जुन कपूर की एक तस्वीर अनीशा के साथ वायरल हो रही है और लोगों का कहना है कि एक्टर ने ये एक अच्छा का करने का जिम्मा उठाया है।

Read more about: arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X