करीना कपूर से मिलने मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची, प्यारी ड्रेस में शर्माती दिखीं-PICS
सुपर मॉडल मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट हुईं। दोनों करीना कपूर के न्यू बॉर्न बेबी से मिलने पहुंचे। इस दौरान एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने अपने फैशन सेंस से लोगों को इंप्रेस किया। शर्माती हुईं मलाइका अरोड़ा स्ट्राइप्ड ड्रेस में दिखीं वहीं, अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट में नजर आए।
अर्जुन कपूर और मलाइका को देख फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर दिया। इस बीच अर्जुन ने मीडिया को फटकार भी लगाई। दरअसल एक फोटोग्राफर दोनों की तस्वीर खीचंने के चलते दीवार पर चढ़ गया था जिसके बाद अर्जुन कपूर ने डांट लगाई।

दोनों को साथ में देख पैपराजी ने उनकी फोटो लेना शुरू कर दिया। इस बीच मलाइका अरोड़ा थोड़ा झेपती सी दिखीं। इस बार भी मलाइका अरोड़ा एकदम शानदार ड्रेस और अंदाज में दिखीं। यहां वह ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड ड्रेस में दिखीं, जोकि उनपर काफी जच रही है। मलाइका अरोड़ा की ढेर सारी लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं।

अर्जुन कपूर ने दिखाया गुस्सा
अर्जुन कपूर का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक शख्स पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। फोटो खींच रहे शख्स को अर्जुन कपूर कहते हैं कि यूं बिल्डिंग पर चढ़कर फोटो लेना गलत है। थोड़ा तमीज करो, ये गलत है आप नीचे उतरो।

मलाइका अरोड़ा तो शर्मांती दिखीं
अर्जुन कपूर बेशक थोड़ा गुस्से में दिखें हों लेकिन मलाइका अरोड़ा नॉर्मल रहीं। वह हल्का शर्मांती हुई दिखीं। जबकि उन्होंने फोटोग्राफर्स को हाय भी किया।

करीना कपूर के घर लगा मेहमानों का जमावड़ा
इन दिनों करीना कपूर की डिलीवरी के बाद सेलिब्रेटिज का उनके घर आना जाना लगा हुआ है। लोग लगातार उनके घर करीना कपूर और बच्चे से मिलने पहुंच रहे हैं।

करीना कपूर का बेटा
कुछ दिन पहले ही करीना कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। करीना कपूर को एक बार फिर बेटा हुआ, इससे पहले उनका तैमूर बड़ा बेटा है। अभी बच्चे के नाम को लेकर कोई डिटेल साझा नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











