पॉलिटीशियन बनना चाहते हैं अर्जुन!

बॉलीवुड में हर एक एक्टर के जहन में कोई ना कोई ऐसा किरदार होता है जिसे वो निभाना चाहता है। अर्जुन कपूर जो कि गुंडे के रुप में जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रहे हैं वो अपने जोड़ीदार और दोस्त रणवीर सिंह के साथ का कहना है कि वो परदे पर किसी पॉलिटीशियन का किरदार निभाना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बायोग्राफी फिल्मों के बहुत बड़े शौकीन हैं और चाहते हैं कि कभी उन्हें भी इस तरह की फिल्म करने का मौका मिला। हालांकि अभी तक अर्जुन को किसी भी बायोग्राफी को करने का ऑफर नहीं मिला है लेकिन अर्जुन चाहते हैं कि उन्हें किसी स्वतंत्रता से पहले के या बाद के किसी पॉलिटीशियन का किरदार निभाने का मौका मिले।

अर्जुन कपूर ने कहा मुझे बायोग्राफी फिल्में करने का बहुत मन है। अभी तक किसी ने मुझे ऑफर नहीं किया है लेकिन मैं चाहता हूं कि अपने करियर में किसी एक बायोग्राफी फिल्म में एक्टिंग करुं। मैं किसी एक्टर की जिंदगी को परदे पर नहीं उतारना चाहता। क्योंकि मैं खुद भी एक एक्टर हूं। परदे पर भी एक्टर बनने में कोई मजा नहीं है। मैं राजनीती का बहुत शौकीन हूं और ये बहुत इंटरेस्टिंग भी है तो मैं चाहता हूं कि मुझे किसी पॉलिटीशियन का किरदार निभाने का मौका मिले। अगर स्वतंत्रता के बाद के किसी पॉलिटीशियन की बायोग्राफी में एक्टिंग करने का मौका मिले तो बहुत इंटरेस्टिंग होगा।

अर्जुन कपूर जिन्होंने अभी तक इशकजादे के बाद औरंगजेब फिल्म में अपने सीरियस और इंटेंस किरदारों से लोगों के दिलों को छू लिया और लड़कियों को अपना दीवानी बना दिया अब कुछ लाइट और रोमांटिक किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। गुंडे फिल्म में अर्जुन ने बाला का किरदार निभाया है जो कि प्यार में पड़ने के बाद कुछ भी सोचता समझता तक नहीं है। और इसके बाद वो 2 स्टेट्स और तेवर में भी नज़र आएंगे रोमांटिक किरदार निभाते हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X