अर्जुन कपूर ने मलाईका अरोड़ा के बारे में बोला बड़ा झूठ, खोले राज़ - सलमान के परिवार के बारे में भी सोचना था

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में अर्जुन कपूर, पहली बार मलाईका अरोड़ा और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते नज़र आए। इस दौरान शो शुरू होते ही करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि मलाईका का नंबर उनके फोन पर किस नाम से सेव किया हुआ है। अर्जुन ने बड़ी ईमानदारी से जवाब दिया - मलाईका।

अर्जुन ने अपने जवाब की दलील भी दी - मुझे मलाईका जैसा साउंड करता है वहीं बहुत अच्छा लगता है। मल्लाsssssइका। इसलिए मेरे फोन पर भी वो इसी नाम से सेव किया हुआ है।

arjun-kapoor-wanted-to-respect-malaika-s-ex-family-including-salman-told-this-huge-lie-about-malaika

हालांकि, अर्जुन ने कितनी सफाई से झूठ बोला, ये करण जौहर ने शो में गेम्स राउंड के दौरान पकड़ा। इस दौरान, अर्जुन ने मलाईका को कॉल किया और कहा करण को हाय बोलो जिससे उन्हें पॉइंट मिल पाए। जब मलाईका ने हाय कहा तो करण ने अर्जुन के फोन पर देखा और देखते ही एलान कर दिया - अर्जुन का झूठ पकड़ा गया जो उसने सफाई से शो के शुरूआत में बोला था।

करण ने कहा, मैं ये तो नहीं बता रहा कि अर्जुन के फोन पर मलाईका का नंबर किस नाम से सेव है लेकिन जैसा अर्जुन ने बताया था कि मलाईका नाम से ही सेव है, वो झूठ है। इस दौरान, अर्जुन अपने और मलाईका के रिश्ते के बारे में कुछ सीरियस और कुछ मज़ेदार बातें करते दिखाई दिए।

Recommended Video

Koffee with Karan7, 6th Episode Promo: Pregnant Sonam Kapoor Trolled Arjun Kapoor & Ranbir Kapoor !
पुराने परिवार को देना था सम्मान

पुराने परिवार को देना था सम्मान

अर्जुन ने बताया कि जब वो इस रिश्ते में आए तो वो सबको समय देना चाहते थे और इसलिए उन्होंने किसी से भी इसका ज़िक्र नहीं किया। क्योंकि ये रिश्ता एक खराब दौर में शुरू हुआ। सोनम कपूर ने भी अर्जुन की बात में हामी भरते हुए कहा, मुझे भी नहीं पता था। अर्जुन ने कहा, मलाईका के एक बेटा था। वो तुरंत ही एक रिश्ते से बाहर निकली थीं। मैं उस परिवार को भी उनका समय देना चाहता था क्योंकि मैं उन सबका बहुत सम्मान करता हूं।

अपने परिवार का मिला साथ

अपने परिवार का मिला साथ

अर्जुन ने बताया कि ये रिश्ता उनके लिए ज़्यादा आसान इसलिए भी हो पाया कि उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा हो गया और उन्हें कहा कि ये इतनी बड़ी बात नहीं है और मुझे बिल्कुल परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। सोनम ने भी बताया कि पहली बार अर्जुन किसी रिश्ते में खुश था और हम सबके लिए इससे ज़्यादा ज़रूरी और कोई बात नहीं थी। हम सब बस उसके साथ खड़े होना चाहते थे।

अभी नहीं करनी है शादी

अभी नहीं करनी है शादी

करण जौहर ने जब अर्जुन कपूर से शादी के बारे में पूछा तो अर्जुन ने कहा कि अभी उनके दिमाग में शादी का ख्याल नहीं है क्योंकि अभी ही उन्होंने एक बार फिर से अपने करियर को सीरियस तौर पर लेना शुरू किया है। इसलिए वो पैसों से ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी अपने करियर से संतुष्ट होना चाहते हैं और फिर शादी करना चाहते हैं क्योंकि तभी वो इस रिश्ते में खुश रह पाएंगे।

दादी से मिलना सबसे मुश्किल

दादी से मिलना सबसे मुश्किल

करण जौहर ने बताया कि जब मलाईका पहली बार अर्जुन कपूर की दादी से मिलीं तो उन्होंने फोन करके करण को बताया कि आज वो कितनी खुश हैं। इस बात पर सोनम और अर्जुन भी हंसने लगे। करण ने खुलासा किया कि एक बार सोनम और अर्जुन की चाची महीप कपूर ने बताया कि उनकी सास दिन भर बैठकर e24 नाम का चैनल देखती रहती हैं जिस पर दिन भर बॉलीवुड गॉसिप दिखाता है। ऐसे में महीप का कहना था कि इससे पहले उनकी सास को e24 से पता चले, अर्जुन को मलाईका के बारे में बता देना चाहिए।

आखिरकार लगी मुहर

आखिरकार लगी मुहर

आखिरकार, अर्जुन कपूर ने मलाईका से अपनी दादी को मिलवाया। अर्जुन का कहना था कि वो जानतीं तो पहले से ही थीं लेकिन सामने से मिलना एक अलग बात होती है। आखिरकार वो सामने से मिल गए और उन्होंने आपस में बातचीत की। सोनम का कहना था कि उनकी दादी काफी खुले विचारों वाली हैं तो अर्जुन ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, वो इतने भी खुले विचारों वाली भी नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X