सोशल मीडिया पर वायरल अर्जुन कपूर- नए 'शेरलॉक होम्स' लुक से लेकर कैटरीना को ट्रोल करने तक
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी मजेदार पोस्ट की वजह से छाए रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने शेरलॉक होम्स के रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे लुक में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस ने इसे काफी पसंद किया है।
अर्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- There's nothing more elusive than an obvious fact." Sherlock Holmes 🕵️♂️ मेरे पंसदीदा किरदार को निभाने वाले मेरे पंसदीदा एक्टर राबर्ट डाउनी जूनियर। A match made in cinema heaven..

शेरलॉक होम्स 2009 में बनी ब्रिटिश-अमरिकी फ़िल्म है जो सर आर्थर कोनान डॉयल द्वारा बनाए गए काल्पनिक पात्र शेरलाक होम्स पर आधारित है। फिल्म में यह किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने निभाया था, जिसके लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली थी। अर्जुन ने इसी फिल्म से संबंधित आर्ट वर्क शेयर किया है। जिस पर फैंस सहित सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications