'सोते हुए कौन हंसता है'- मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, गर्लफ्रेंड ने दिया तीखा जवाब
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने जब से अपने रिश्ते को कबूल किया है तब से दोनों की कमेस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। कभी फोटो शेयर करते हैं तो कभी तस्वीर पर कमेंट कर अपने रोमांस को छिपा नहीं पाते हैं। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी स्टार्स अपने अपने घरों में बंद है। ऐसे में सब सेलेब्स अपनी तस्वीर खूब शेयर कर रहे हैं।
हाल में ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी सोते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अपनी दोस्तों की फोटो को जोड़ कर शेयर किया था। इस फोटो पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया।


Click it and Unblock the Notifications