औरंगजेब के लिए अर्जुन का सवाल अर्जुन से
औरंगजेब फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम ने कुछ नया और अनोखा तरीका निकाला है। खबर है कि जल्द ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर टीवी पर अपना एक इंटरव्यू टेलीकास्ट करेंगे। इस इंटरव्यू की खास बात ये होगी कि ये इंटरव्यू लेने वाले और देने वाले दोनों अर्जुन कपूर ही होंगे। यानी की होस्ट भी अर्जुन और गेस्ट भी अर्जुन। इस खास इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर खुद से ही फिल्म से जुड़े सवाल पूछेंगे और इन दिलचस्प सवालों के जवाब में अर्जुन ही जवाब भी देंगे।
यश राज फिल्मस हमेशा से ही अपनी फिल्मों के प्रमोशन कुछ अलग तरह से करने की कोशिश करता है और इस बात भी यश राज फिल्म्स ने कुछ ऐसा ही नायाब तरीका निकाला है। औरंगजेब फिल्म में वैसे अर्जुन कपूर का डबल रोल है और इस बात की जानकारी सभी को है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाया है और दोनों किरदार एक दूसरे के भाई ही हैं। अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक शो होस्ट करने जा रहे हैं जिसमें अर्जुन कपूर का इंटरव्यू दिखाया जाएगा। इस शो के होस्ट और गेस्ट दोनों ही अर्जुन कपूर होंगे।

अभी तक अपनी फिल्म में कुछ रियैलिटी लाने के लिेए अर्जुन कपूर सीधे गुड़गांव शिफ्ट हो गये थे और बताया गया कि कुछ समय तक वो गुड़गांव में ही रहेंगे। यानी कि कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ही पूरी फिल्म का दामोदर अपने कंधो पर उठाए हुए हैं। अर्जुन कपूर ने वनइंडिया से बात करते हुए ये भी कहा था कि उन्हें फिल्म में अपना पॉजिटिव किरदार करने में ज्यादा पसंद आया क्योंकि वो किरदार उनके दिल के बेहद करीब था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को उनका निगेटिव किरदार ही ज्यादा पसंद आएगा। अब देखना ये है कि पृथ्वीराज, साशा और अर्जुन कपूर से सजी ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











