..................... Arjun Kapoor to share screen with Akshay Kumar, अर्जुन के सलमान हुए फैन और अब अक्षय हुए को-स्टार - Hindi Filmibeat

अर्जुन के सलमान हुए फैन और अब अक्षय हुए को-स्टार

Arjun Kapoor
परिणिति चोपड़ा के साथ इशकजादे फिल्म से बॉलीवुड में एक सफल एंट्री करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर के लिए ये साल वाकई काफी बेहतरीन जाने वाला है। साल की शुरुआत में अर्जुन ने अपने काम से सलमान खान को अपना फैन बना लिया और उसके बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म भी साइन कर ली। अर्जुन कपूर इस वक्त आदित्य चोपड़ा की फिल्म औरंगजेब जिसका निर्देशन अतुल सबरवाल कर रहे हैं की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है और फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर के लुक्स और उनकी एक्टिंग काफी बेहतरीन दिख रही है। हर कोई इस ट्रेलर को देखकर दीवाना हो बैठा है। यहां तक कि खुद सलमान खान भी औरंगजेब का ट्रेलर देखकर अर्जुन कपूर के फैन हो गये हैं। इसके अलावा अब खबर है कि अर्जुन कपूर ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म भी साइऩ की है जिसका नाम है गुटका।

गुटका फिल्म के निर्दे्शक हैं करन जौहर और फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर। इसके अलावा अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे की शूटिंग भी अपने चरम पर है। अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब का ट्रेलर जब सलमान खान ने देखा तो वो अर्जु्न कपूर की तारीफ किये बिना ना रह सके। तो कुल मिलाकर अर्जुन कपूरी कि किस्मत के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। क्योंकि एक तरह सलमान उनके प्रशंसक बन बैठे हैं तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ उन्हें स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है।

इशकजादे फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक रफ टफ रोल किया था। उनका साथ दिया था परिणिती चोपड़ा ने। और अब एक बार फिर से फिल्म गुंडे और औरंगजेब में अर्जुन कपूर ने काफी रफ टफ और एक्शन भरा किरदार किया है। औरंगजेब फिल्म में अर्जुन कपूर का डबल रोल है और अर्जुन कपूर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X