बोनी-महेश के बेटा-बेटी बने प्रेमी-प्रेमिका

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कह रहे हैं लेकिन यही सच है दोस्तों अब बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट पर्दे पर गूटरगूं करने जा रहे है। खबर है कि दोनों ने साथ में एक फिल्म साइन की है. जो चेतन भगत के मशहूर नॉवेल दो स्टेटस पर आधारित है। फिल्म दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो कि अलग-अलग परिवेश में पले-बढ़े हैं। एक साउथ की लड़की है तो एक पंजाबी छोरा। कहते हैं यह कहानी चेतन भगर की रीयल लवस्टोरी है।

इस फिल्म को बनायेंगे अभिषेक बर्मन जो आलिया की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सहायक निर्देशक है। आलिया ने यह फिल्म इसलिए साइन की है क्योकि करण जौहर से किया गया उनका करार अब खत्म हो गया है। करण ने आलिया को उनकी फिल्म पूरी हो जाने तक कोई और फिल्म साइन करने से मना किया था।

Arjun Kapoor to romance Alia Bhatt in Two States

तो वहीं बोनी कपूर की पहली शादी से बेटे अर्जुन कपूर को लोग इशकजादे में देख चुके हैं। लोगों ने अर्जुन को पसंद किया है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आलिया-अर्जुन की पर्दे पर गुटरगूं लोगों को रास आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X