अर्जुन कपूर कोरोना पॉज़िटिव, राकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के साथ कर रहे थे शूटिंग
बॉलीवुड में लाख सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शूटिंग की जा रही है लेकिन आए दिन किसी ना किसी सेट पर कोई ना कोई कोरोना पॉज़िटिव निकल रहा है। अब खबर है कि रविवार की सुबह, अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा - मेरी नैतिक ज़िम्मेदारी है आप सबको ये बताना कि मैं कोरोना के लिए पॉज़िटिव टेस्ट हुआ हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे अंदर लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को घर में Isolate कर लिया है।

अर्जुन ने आगे लिखा - मैं डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह के हिसाब से काम कर रहा हूं और फिलहाल होम क्वारंटीन हूं। मैं आप सबको सहयोग के लिए पहले ही धन्यवाद कर रहा हूं। मैं आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देता रहूंगा। ये बहुत ही अजीब और संघर्ष करने वाला समय है। मुझे विश्वास है कि हम सब इस कठिन समय से जल्दी बाहर निकलेंगे। ढेरा सारा प्यार - अर्जुन।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर राकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में कर रहे हैं। ये फिल्म अभी अनाम है और भारत - पाकिस्तान विभाजन के बैकड्रॉप पर बन रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
