श्रीदेवी- पिता बोनी कपूर की शादी पर पहली दफा अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी- जो हुआ वो ठीक था, नहीं कह सकता
बॅालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने करियर की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। अर्जुन कपूर की खूबी ये है कि वह अपने निजी जिंदगी से जुड़े सवालों पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर करते हुए दिखते हैं।
फिर चाहे वो मामला श्रीदेवी के साथ उनके रिश्ते का हो या फिर मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी शादी का। इस बार भी अर्जुन कपूर ने पहली बार इस मसले पर बात की है, जो कि बचपन से उनके साथ है।

आपको बता दें कि बोनी कपूर ने साल 1996 में मोना शौरी से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। तब अर्जुन कपूर की उम्र केवल 11 साल की थी। अर्जुन ने पहली दफा पिता की शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

अर्जुन कपूर के श्रीदेवी के साथ रिश्ते
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने भाई का फर्ज निभाते हुए खुशी कपूर और जान्हवी कपूर के लिए हर कदम पर खडे़ रहे हैं। पिता बोनी कपूर का भी साथ दिया। एक इंटरव्यू पर उन्होंने इस पर अपनी राय जाहिर की है।

मेरे मां के साथ जो हुआ
अर्जुन कपूर से श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर के साथ खड़े रहने का सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी मां के साथ जो भी हुआ उसके बावजूद वो मुझे उनका साथ देने को कहती थीं।

मेरे पिता फिर से प्यार में पड़ गए
अर्जुन आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहते हैं कि मेरे पिता फिर से प्यार में पड़ गए इसका मैं सम्मान करता हूं। प्यार एक जटिल चीज है। अगर हम 2021 में ये कहेंगे कि प्यार बस एक बार होता है, तो वो मजाक सा लगेगा।

अर्जुन कपूर ने बोला इसे ठीक है नहीं कह सकते
अर्जुन कपूर ने ये भी कहा कि उस वक्त उनके परिवार के साथ जो हुआ या जब बोनी कपूर ने उनकी मां को छोड़ा, उसे वह कभी अच्छा या ठीक है तो नहीं कह सकते।

बच्चा होने के नाते मैंने नतीजों को महसूस किया है
अर्जुन कपूर ने ये भी कहा कि एक बच्चे के तौर पर मैंने नतीजों को महसूस किया है। हालांकि अब मैं समझ सकता हूं कि प्यार में पड़ना क्या होता है।

मेरी मां ऐसा चाहती थीं
वह आगे कहते हैं कि मैं देखता हूं कि वो अपने रिश्ते में किस उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं। आप समझ सकते है, मैं एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मेरी मां ऐसा चाहती थींं।

बोनी कपूर ने की थी गुपचुप शादी
गौरतलब है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। ये भी कहा जाता है कि उस वक्त श्रीदेवी प्रेग्नेंट भी थीं।


Click it and Unblock the Notifications