कोरोना से पीड़ित होने का अर्जुन कपूर का दर्द- खुद वॉशरूम साफ किया , बुरे- गंदे ख्याल आते थे
कोरोना वायरस का कहर जारी है। हालांकि आम से लेकर खास तक हर कोई इसका सामना कर रहा है। स्टार्स ने भी कोरोना में सावधानी लेते हुए अपने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। लेकिन ऐसे में कई स्टार्स कोरोना के शिकार भी हुए हैं। उनमें से एक हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर के कोविड 19 होने की रिपोर्ट काफी समय पहले आयी थी।
घर पर रहते हुए उन्होंने इस बीमारी का सामना किया। जो कि उनके लिए जीवन की बहुत बड़ी सीख भी लेकर आया है। फिलहाल वह कोरोना वायरस की बीमारी से बाहर निकलकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

लेकिन कोरोना से जंग के दौरान अर्जुन ने किन हालातों का सामना किया, इसका किस्सा उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।अर्जुन कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कोरोना के अपने अनुभव को शेयर किया है।उन्होंने बताया है कि इसका शिकार होने के बाद ये काफी दर्द देता है।


Click it and Unblock the Notifications