..................... अर्जुन कपूर ने अपने वजन कम करने के सफर पर की बातArjun Kapoor talk about his weight loss journey and parents separation - Hindi Filmibeat

एक समय पर मेरा वजन 150 किलोग्राम हो गया था, मुझे अस्थमा हो गया था- अर्जुन कपूर का खुलासा

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रर अर्जुन कपूर अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर ने ये पहले भी बता दिया है कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले अपने वजन पर काफी काम किया है। हालांकि इन दिनों अर्जुन कपूर अपने लुक्स के साथ मलाइका अरोड़ा के साथ चर्चा में हैं।

फिलहाल अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से अपनी बीती जिंदगी का जिक्र किया है। डिस्कवरी प्लस के शो स्टार वर्सेज फूड में इस बार अर्जुन कपूर आए थे। इस शो की थीम के मुताबिक सेलिब्रिटी के अपने करीबी को खाने पर बुलाना होता है। साथ ही अपने हाथ का बना खाना भी बनाना होता है।

Arjun Kapoor

अर्जुन ने अपने हाथ का खाना खिलाने के लिए संजय कपूर और महीप कपूर को लंच पर बुलाया है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी बीती जिंदगी के संबंध में बताया कि एक पॅाइंट पर मेरा वजन वहां तक पहुंच गया था कि मुझे अस्थमा हो गया था। मुझे इंजरी हो जाती थी। क्योंकि मैं 150 किलोग्राम का हो गया था। तब मैं सिर्फ 16 साल का था।

अर्जुन कपूर ने ये भी बताया कि उनके माता-पिता के खराब संबंध के कारण उनकी सेहत का ये हाल हो गया। उन्होंने बोला कि जब उनके पैरेंट्स के बीच मन- मुटाव था तो उन्हें खाने में बहुत आनंद आता था। मैं इसी प्रकार ज्यादा खाना शुरू कर दिया। फास्ट फूड तो फास्ट फूड ही है। आपको रोकने वाला कोई नहीं होता है। बहरहाल, अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी बहन अंशुला कपूर ने साथ 1 करोड़ का दान किया और दोनों ने मिलकर कोविड 19 में जरूरतमंद लोगों की सहायता की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X