..................... अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर की बात Arjun Kapoor talk about bond with Sridevi daughters Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor - Hindi Filmibeat

जान्हवी- खुशी के साथ रिश्ते पर अर्जुन कपूर का खुलासा- झूठ नहीं बोलना चाहता,हमारा आदर्श परिवार नहीं

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपने बोल्ड बयान को लेकर पहचाने जाते हैं। अर्जुन कपूर की खूबी ये रही है कि वह अपने पिता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी और उनकी बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से जुड़े सभी सवालों पर हमेशा से ही बेबाकी से राय देते रहते हैं।

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने फिर से जान्हवी और खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई जाहिर की है जो कि खबरों में छा गई है।अर्जुन कपूर ने इस इंटरव्यू में बोला है कि अगर मैं ये कहूं कि हम एक आदर्श परिवार हैं तो ये एकदम गलत होगा।

Arjun Kapoor, Sridevi,Janhvi Kapoor

ये अलग सोच के बारे में नहीं है। बल्कि हम अब भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक साथ बहुत ही शानदार समय गुजारते हैं लेकिन हम अब भी एक यूनिट नहीं हैं। मैं झूठ नहीं कहना चाहता कि सब एकदम सही है। यह एकदम सही नहीं हो सकता। क्योंकि हम अब भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर आगे कहते हैं कि हमारी जिंदगी में ये दो सबसे बुरे वक्त आए जिसने हमें एक किया। हम हमेशा बिखरे हुए टुकड़ों की तरह हैं। जो एक दूसरे की लाइफ में आए गैप को भरने की कोशिश करते हैं। जान्हवी और खुशी कपूर के जन्म के 20 साल बाद हम मिलें। मैं अब 35 साल का हूं और अंशुला 28 की। अब हम मैच्योर हैं। हमारे लिए उस तरह से मिलकर रहना काफी मुश्किल है। लेकिन भी काफी दिलचस्प है जिस तरह हम आज रहते हैं। हमारा इस तरह से मिलना-जुलना है, जिसकी वजह हमारे पिता का जीन्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X