..................... Arjun Kapoor takes Malaika Arora and her son Arhaan Khan on a lunch date - Hindi Filmibeat

मलाईका अरोड़ा के साथ उनके बेटे अरहान खान को लंच डेट पर ले गए अर्जुन कपूर, देखिए तस्वीरें

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब धीरे धीरे उनका ये रिलेशनशिप काफी सीरियस हो चुका है। क्योंकि रविवार को लंच पर अर्जुन कपूर केवल मलाईका अरोड़ा को नहीं बल्कि मलाईका और अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान को भी लंच डेट पर लेकर गए। एक रेस्ट्रां से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं।

अरहान खान मलाईका अरोड़ा की जान हैं और वो मलाईका - अरबाज़ के अलग होने के बाद, मलाईका के साथ ही रहते हैं। अरहान फिलहाल अर्जुन कपूर के लिए भी काफी अहम हो चुके हैं। और 16 साल के अरहान के साथ, अर्जुन समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन, मलाईका और अरहान, बांद्रा के एक रेस्ट्रां से निकलते दिखाई दिए।

arjun-kapoor-takes-malaika-arora-and-her-son-arhaan-khan-on-a-lunch-date

इसके पहले, मलाईका, अर्जुन के परिवार के साथ समय बिताती दिखीं जिन्होंने खुली बांहों और मुस्कुराते चेहरों के साथ मलाईका का अपने परिवार में स्वागत कर लिया है। वहीं अर्जुन भी मलाईका की गर्ल गैंग के साथ अक्सर दिख जाते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो अर्जुन और मलाईका एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हो चुके हैं और करण जौहर भी कई बार हिंट दे चुके हैं कि दोनों शादी करने का प्लान कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X