Kuttey: अर्जुन कपूर, कोंकणा, तब्बू, नसीरूद्दीन शाह समेत 7 सितारों का फर्स्ट लुक जारी, जानें कब आएगा ट्रेलर

Kuttey: फिल्म कुत्ते अपने नाम को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकारों की टुकड़ी के साथ फिल्म का पोस्टर इसके इंटेंस कैरेक्टर्स और दुनिया की एक झलक पेश करता हैं। इस फिल्म को आसमान भारद्वाज ने बनाया है।
इससे पहले फिल्म अपने पोस्टर लॉन्च अनाउंसमेंट को लेकर भी काफी हलचल पैदा कर चुकी है, जिसमें निर्माताओं को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से समान रूप से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी। आज कुत्ते का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें एक्टर्स के लुक और किरदारों की झलक दिखाई गई है। देखा जाए तो पोस्टर पर हर कोई हीरो और विलेन लग रहा है।
फिल्म कुत्ते आसमान भारद्वाज के निर्देशन की पहली फिल्म है और उनका मामना है कि कहानी की ताजगी और ट्रीटमेंट निश्चित रूप से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ेगा। यह आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है।
आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता विशाल भारद्वाज को '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' में असिस्ट कर चुके हैं।
'कुत्ते' के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, "कुत्ते मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है। हम दर्शकों द्वारा इस मनोरंजक थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।"
लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित 'कुत्ते' गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। कुत्ते 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











