इसे कहते हैं, सच्चा प्यार, अर्जुन कपूर का वैलेंटाइन डे, 100 कैंसर पीड़ित कपल्स के इलाज का उठायेंगे खर्च
बॅालीवुड के लोकप्रिय कपल में एक नाम शामिल है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी। दोनों कई बार अपनी रोमांटिक तस्वीरों के कारण चर्चा में आ गए हैं। वैलेंटाइन डे नजदीक है, ऐसे में फैंस ये जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर अर्जुन और मलाइका किस तरह अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाले हैं।
अर्जुन कपूर ने जिस तरह की तैयारी वैलेंटाइन डे पर की वो जानकर आप उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की मां का कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद वह कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करते रहे हैं।

इस बार उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर भी ऐसा ही कुछ करने का निर्णय लिया है।एक्टर अर्जुन कपूर ने कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपनी मां की याद में कैंसर से पीड़ित 100 कपल्स की मदद करने का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











