अर्जुन कपूर की प्रेग्नेंट भाभी ने बड़े से बेबी बंप को बिना ढंके रैंप पर चली ऐसी चाल, हैरान हुआ जमाना

antara marwah

Antara Marwah Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की भाभी अंतरा मोतीवाला फैशन की दुनिया में बड़ा नाम है। अंतरा रीयल लाइफ मे काफी स्टाइलिश हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अंतरा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अंतरा हाल ही में अपने बड़े से बेबी बंप के साथ बेहद ग्लैमरस अंदाज में रैंप वॉक करती दिखाई दीं तो हर किसी की नजरें उनके बेबी बंप पर ही थमी जा रही हैं।

हमने हाल ही में 'लैक्मे फैशन वीक' की कुछ शानदार झलकियों को देखा। इस बीच हमें अंतरा मोतीवाला भी रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ रैंप पर आग लगा दी। एक प्लंजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाले शिमरी म्यूट ग्रीन कलर की मरमेड स्कर्ट व मैचिंग क्रॉप टॉप में अंतरा काफी प्यारी लग रही थीं।

उन्होंने खुले बालों और ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को निखारा था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि अंतरा ने अपने फुल ग्रो न्यूड बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था, जिसे उन्होंने एक स्लीक वेस्ट चेन के साथ बड़े करीने से सजाया था।

सोनम कपूर ने भी अपनी भाभी और बचपन की दोस्त की तस्वीर शेयर कर उन्हें चीयर किया है। बता दें कि अंतरा की खूबसूरत की तारीफें हर जगह हो रही हैं और लोगों की नजरें उनसे हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

बिजनेसवुमेन टीना अंबानी की भांजी और लोकप्रिय अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला एक एक्टिव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टाइल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने फरवरी 2018 को अपने सपनों के राजकुमार मोहित के साथ शादी की थी और 21 अक्टूबर 2021 को अपनी बेटी थिया को जन्म दिया था। अब कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X