..................... Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor slams a troll for abusing her step sisters Janhvi and Khushi Kapoor - Hindi Filmibeat

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को भद्दी बातें कहने पर अंशुला ने दिया करारा जवाब

By Shweta K

Recommended Video

Sridevi: Jhanvi Kapoor & Khushi ABUSED; Step sister Anshula Kapoor came in SUPPORT | FilmiBeat

श्रीदेवी की अचानक हुई मृत्यु से पूरा देश हिल गया। श्रीदेवी के फैन्स उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में भी दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर कई लोग द्वारा भद्दी बातें कही जा रही है जिसका कारण सिर्फ वही बता सकते हैं।

लेकिन इन सबके बीच एक शख्स जिसने सबका दिल जीत लिया वो कोई और नहीं अंशुला कपूर हैं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने एक कमेंट जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।जी हां सभी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए क्या कहा आप भी देख लीजिए -

arjun-kapoor-sister-anshula-kapoor-slams-trollers-on-abusing-her-step-sisters-janhvi-and-khushi

अंशुला ने कहा कि "आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह के अपशब्द खासकर मेरी बहनों के लिए ना करें। मैं इसकी सराहना या इसे बढ़ावा नहीं देती, इसलिए मैंने कमेंट्स को डिलीट कर दिया है। आपके अंदर मेरे और भाई (अर्जुन कपूर) को लेकर प्यार और जुनून के लिए मैं आभारी हूं। कृपया खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं। प्यार के लिए धन्यवाद।"

आपको बता दें कि अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर ने जिस तरह श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर कपूर और जाह्नवी, खुशी को संभाला इसकी काफी तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X