कपूर खानदान में बजने वाली हैं शहनाइयां, अर्जुन कपूर का नहीं बसा घर लेकिन छोटी बहन ने मार ली बाजी

Anshula Kapoor

Anshula Kapoor Engaged: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत खबर शेयर की है। जी हां, आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार अर्जुनक कपूर बेसब्री से कर रहे थे। अब जल्द ही कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं।

अंशुला को बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज

अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में हुई सगाई की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों अपनी एंगेजमेंट रिंग्स दिखाते नजर आ रहे हैं। रोहन ने घुटनों के बल बैठकर अंशुला को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया और फिर दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया।

अंशुला ने शेयर कीं फोटोज

फोटो शेयर करते हुए अंशुला ने अपनी लव स्टोरी भी बताई। उन्होंने लिखा- "हमारी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ये सब शुरू हुआ मंगलवार दोपहर 1:15 बजे, जब अचानक हमारी बात शुरू हुई। वो बातचीत सुबह 6 बजे तक चलती रही और तभी ऐसा महसूस हुआ कि कुछ खास शुरू हुआ है। तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क में, सेंट्रल पार्क के एक महल के सामने, उसने मुझे ठीक उसी समय 1:15 बजे (IST) प्रपोज किया। जैसे उस पल के लिए पूरी दुनिया थम गई हो।"

इसके आगे अंशुला ने लिखा- "रोहन का प्यार एक शांत और सुकून देने वाला प्यार है, घर जैसा एहसास देता है। मैं कभी परियों की कहानियों में यकीन नहीं करती थी, लेकिन रोहन ने जो किया वो उससे भी खूबसूरत था - पूरी सोच और सच्चे दिल से किया गया। उसने प्रपोज किया और मैंने 'हां' कह दिया। आंसुओं, हंसी और उस खुशी के साथ जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। 2022 से अब तक, सिर्फ तुम ही हो।"

अंशुला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा- "मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं! मेरा सुकून भरा कोना, मेरा अपना इंसान, मेरी फेवरेट जगह और अब, मेरी फेवरेट 'हां'!"

प्रपोजल के बाद खाया बर्गर

उन्होंने अपनी पहली मुलाकात से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया- "हमारी पहली बातचीत बर्गर को लेकर हुई थी, इसलिए सगाई के बाद पहली डिश भी बर्गर ही थी!"

लोगों ने दी शुभकामनाएं

फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी अंशुला को इस नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें सगाई के लिए बधाई दी है।

More from Filmibeat

Read more about: arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X