अंशुला कपूर को सगाई में आई मां की याद, अर्जुन ने किया तिलक तो खुशी-जाह्नवी जीजू संग ऐसे आईं पेश...

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर को आखिर जिस पल का इंतजार था वह पल आ ही गया। दरअसल अर्जुन कपूर अपनी बहन से बेहद प्यार करते हैं। वह चाहते थे कि उनसे पहले उनकी बहन अंशुला कपूर की शादी हो। वहीं 2 अक्तूबर को यानी कि दशहरा वाले दिन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की। अंशुला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स के साथ ही सितारों के भी कमेंट्स की लाइन लग गई है।

सगाई वाले दिन इमोशनल हुईं अंशुला

अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की पूरा कपूर परिवार साथ नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर के साथ ही खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर, सोनम कपूर, शिखर पहाडिया, रिया कपूर नजर आए। बता दें कि इस खास फंक्शन में अंशुला ने पर्पल कलर का पहना जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। यह दिन अंशुला के लिए बेहद खास था, लेकिन इस दिन अंशुला बेहद इमोशनल भी हुईं। दरअसल अंशुला को अपनी मां का याद आई।

अर्जुन ने किया जीजा का तिलक

अंशुला ने मां की तस्वीर भी अपनी सगाई के दौरान सामने रखी। वहीं बड़े भाई की सारी ही जिम्मेदारी अर्जुन कपूर ने बखूबी निभाई। अर्जुन ने अपने जीजा का टीका किया। और बोनी कपूर ने रोहन और अंशुला को आशीर्वाद दिया। बता दें कि इस खास मौके पर खुशी और जाह्नवी कैसे पीछे रहतीं। खुशी और जाह्नवी ने अपने जीजा के कंधों पर सिर रखकर तस्वीर खिंचवाई। तस्वीरों में कपूर फैमिली का बॉन्ड बहुत ही खास दिख रहा है। बता दें कि अंशुला की तस्वीरों पर आलिया कश्यप, रकुल प्रीत सिंह, करिश्मा कपूर, ऑरी, रिद्धिमा कपूर, भूमि पेडनेकर समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर अंशुला और रोहन को उनके नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

More from Filmibeat

Read more about: anshula kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X