बहन की सगाई पर अर्जुन कपूर ने बाहर आकर की ये विनती, कहा- 'छोटा-मोटा सा चल रहा है तो आप प्लीज...'

Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor

Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor engagement: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई रोहन ठक्कर से होने वाली है। इस मौके से पहले अर्जुन कपूर मुंबई में घर के बाहर नजर आए। वे हमेशा की तरह स्टाइलिश लगे और मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।

अर्जुन ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट

हालांकि, उन्होंने पैपराजी से खास रिक्वेस्ट की कि ज्यादा शोर-शराबा ना करें क्योंकि बिल्डिंग के कुछ नियम हैं। अर्जुन ने प्यार से कहा कि "ये घर का छोटा सा फंक्शन है, इसलिए शांति बनाए रखें।"

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी

रोहन ने इस साल जुलाई में अंशुला को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। उस वक्त अंशुला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि उनकी पहली मुलाकात एक ऐप पर हुई थी। एक रात अचानक बातचीत शुरू हुई और घंटों तक चली। उन्हें तभी लगा था कि ये रिश्ता खास होने वाला है। तीन साल बाद, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रोहन ने ठीक उसी वक्त, 1:15AM पर, अंशुला को प्रपोज किया।

अंशुला ने पोस्ट में ये भी लिखा था कि उन्होंने परियों की कहानियों पर कभी ज्यादा भरोसा नहीं किया, लेकिन उस दिन जो एहसास रोहन ने दिया, उसने उनके लिए जिंदगी को जादुई बना दिया। उन्होंने भावुक होकर "हां" कहा और लिखा कि वे अपने बेस्ट फ्रेंड, अपने सेफ स्पेस और अपने पर्सन से सगाई कर चुकी हैं।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म No Entry 2 में दिखाई देंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं। मूवी में वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं। पहले खबर थी कि दिलजीत दोसांझ भी इसका हिस्सा होंगे, लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है।

More from Filmibeat

Read more about: arjun kapoor anshula kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X