Arjun Kapoor की बहन ने बोल्ड कपड़े पहन BF संग शेयर कर दी कोजी तस्वीर, लोग बोले- भाभी मलाइका सिखा रही है

Anshula Kapoor Get Cozy With BF Rohan Thakkar: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन वो सुर्खियों में बखूबी बने रहती हैं। अब एक बार फिर से अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, इन तस्वीरों में अंशुला कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं। अंशुला और रोहन का ये कोजी अंदाज टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
बैंकॉक में मना रही हैं बर्थडे वेकेशन
अंशुला ने अपने इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें और कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इस सभी तस्वीरों में अंशुला काफी खुश और सेलिब्रेशन में डूबीं दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि अंशुला कपूर इन दिनों बैंकॉक में बर्थडे वेकेशन मना रही हैं। यहां से अंशुला की तस्वीरें जमकर वायरल हो रहे हैं। अंशुला अपने इस वेकेशन पर अपने रिलेशनशिप को लेकर छाई हुई हैं।
बॉयफ्रेंड संग हो गई कोजी
अंशुला ने इस वेकेशन पर सिंगर मरून का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया और मस्ती की। इस दौरान उनके साथ रोहन ठक्कर नजर आए। अंशुला ने की तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। फोटो में दोनों ही एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। बता दें दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन ऑफिशियली किसी ने कुछ नहीं बोला है।
लिखा ये कैप्शन
अंशुला ने फोटोज शेयर कर कैप्शन दिया, 'मेरे जन्मदिन के महीने की मजेदार शुरुआत...बहुत डांस किया...रात के एक बजे फुट मसाज की जरूरत पड़ गई ताकि दर्द भूल सकूं... कभी मैंने अपने सबसे वाइल्ड सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी कॉर्सेट टॉप पहनूंगी... और उसमें इतनी मस्ती करूंगी..।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अंशुला की इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। अंशुला कपूर के चाचा संजय कपूर ने लिखा- ऐसे ही हमेशा खुश रहो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- क्या यह आपका बॉयफ्रेंड है? इतना ही नहीं एक ट्रोल ने तो अंशुला के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ये तक लिख दिया कि उनके भाभी मलाइका उन्हें रिलेशनशिप टिप्स दे रही हैं। एक ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। इससे पहले ही अंशुला रोहन संग कई तस्वीरे साझा कर चुकी हैं और डेटिंग के हिंट दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
