मलाइका अरोड़ा के रास्ते में आए फोटोग्राफर को अर्जुन कपूर ने लगाई फटकार, Video वायरल
बीती रात शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने एक डिनर पार्टी दी थी जिसमें शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के साथ साथ अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। गौरी खान ने Sanchos में पार्टी दी थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरों के साथ साथ कुछ वीडियोज भी सामने आएं हैं। पार्टी का बाद जब सभी घर जा रहें थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन कपूर बुरी तरह से भड़क गए और फोटोग्राफर को जोर से डांट लगा दी।
दरअसल पार्टी के बाद वो मलाइका को गाड़ी तक छोड़ने जा रहें थे लेकिन रास्ते में एक फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेने लगा। जिस कारण वहां रास्ता ब्लॉक हो गया। फिर क्या था..मलाइका अरोड़ा के रास्ते में आए फोटोग्राफर को अर्जुन कहा..'हट हो गया तेरा फोटो'।

इस समय ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हालांकि तुरंत अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स से ये कहा कि 'इस तरह से मत किया करो आप लोग रास्ता ब्लॉक कर लेते हो'।
खैर ये पहली बार नहीं जब अर्जुन कपूर इस तरह से पेश आएं हैं बल्कि अक्सर उनके वीडियोज सामने आते रहते है। मलाइका अरोड़ा के साथ उनके अफेयर की खबरें लगातार आ रही हैं लेकिन दोनो ने इस बात को अभी कुबूल नहीं किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications