सोनम-इमरान के बाद अब अर्जुन शिफ्ट हुए दिल्ली!
अर्जुन कपूर ने अपना सामान दिल्ली के गुड़गांव शहर में शिफ्ट करना शुरु कर दिया है। अर्जुन कपूर की इस अचानक शिफ्टिंग की वजह है उनकी फिल्म औरंगजेब के सेट का गुड़गांव के रियल इस्टेट बिजनेस पर आधरित होना। औरंगजेब पहली फिल्म है जिसका परिवेश ही गुडगांव में ढ़ाला गया है और इस परिवेश को जीवंत करने के लिए फिल्म की टीम ने डिसाईड किया है कि पूरे हफ्ते के लिए अर्जुन को गुड़गांव में ही शिफ्ट कर दिया जाए।
अर्जुन कपूर गुड़गांव में रहकर उसी लाइफस्टाईल को फॉलो करेंगे जैसा की गुड़गांव में रहने वाले लोग करते हैं। पूरे हफ्ते अर्जुन कपूर गुड़गांव में रहकर फिल्में देखेंगे और वहां के लोकल लोगों के साथ इंटरेक्ट करेंगे। औरंगजेब फिल्म के निर्माताओं के अनुसार ये फिल्म को प्रमोट करने का एक बहुत ही अलग तरीका है क्योंकि फिल्म ही गुड़गांव पर बेस्ड है। आमतौर पर फिल्में शहरों पर आधारित होती हैं लेकिन पहली बार कोई फिल्म किसी शहर से जुड़े उपनगर पर बेस्ड है। फिल्म में ये दिखाया गया है कि किस तरह से ये उपनगर इतना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया।
औरंगजेब फिल्म ये दर्शाती है कि किस तरह से गुड़गांव जैसे प्रगतिशील शहर में ताकत और गुनाह पनपते हैं। आइये दिखाते हैं औरंगजेब के अलावा और किन फिल्मों के लिए एक्टरों ने दिल्ली में जाकर वहां के रहन सहन को अपनाया था।


Click it and Unblock the Notifications











