इंडियाज मोस्ट वांटेड: अर्जुन कपूर ने शुरु की फिल्म की शूटिंग, फोटो वायरल

By Salman

अर्जुन कपूर इस समय काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और एक के बाद एक फिल्में कर रहे है। बता दें कि हाल ही में अभिनेता ने एक फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वो फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की शूटिंग शुरु कर चुके है। अर्जुन कपूर वे शूट के पहले दिन ही ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि जब भी वो किसी फिल्म की शुरुआत करते है तो उनको ऐसाल लगता है कि वो किसी मिशन पर जा रहे है।

हर फिल्म को उनको एक मिशन लगती है और वो एक और मिशन पर है। बता दें कि उन्होने लिखा कि वो अपनी अगली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड और ये उनकी 12वीं फिल्म है जो कि 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

arjun kapoor, अर्जुन कपूर, इंडियाज मोस्ट वांटेड

अर्जुन कपूर ने कई सारी हिट फिल्में दी है और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते है। बता दें कि ये एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसके लिए अर्जुन काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।

इसके अलावा अर्जुन कपूर इस समय फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की भी शूटिंग कर रहे है और उनके साथ एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली है।

बता दें, डेब्यू फिल्म इश्कजादे के बाद अर्जुन- परणीति की जोड़ी अब सामने आई है। नमस्ते इंग्लैंड हल्की फुल्की कॉमेडी है। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति पंजाबी किरदारों में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट बदलकर अक्टूबर कर दी गई है और खबर है कि फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

गौरतलब है कि इसी दिन अजय देवगन- अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित की फिल्म 'टोटल धमाल' भी आ रही है। यानि की दो कॉमेडी फिल्मों में धमाकेदार टक्कर होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X