Arjun Kapoor ने शेयर किया परिणीति चोपड़ा संग काम करने का अनुभव, बोले- मुझे लगा मेरा करियर खतरे में...

Arjun Kapoor First Meet With Parineeti Chopra: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है और कुछ वक्त पहले उनको 'सिंघम अगेन' में भी देखा गया था। अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ में फिल्म 'इश्कजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक ने फैंस का दिल जीत लिया था और 2012 में इसको रिलीज किया गया था।
लेकिन अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि उन्होंने 6 महीने तक परिणीति चोपड़ा के किरदार जोया से मिलने का इंतजार किया। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर से पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था।
लेकिन जब परिणीति चोपड़ा पहली बार सेट पर पहुंची थी तो अर्जुन कपूर ने एक जोक सुना दिया था। जोक को सुनकर परिणीति चोपड़ा ने LOL कह दिया था। तब अर्जुन कपूर ने उनका जवाब में कह दिया था कि तुम सिर्फ हंस भी सकती हो। दरअसल अर्जुन को ऐसा लगा था कि परिणीति को एक्टिंग नहीं आती है और वह सिर्फ इमोजी साइन के साथ में बात करती थी।
अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि "मैं पिछले 6 महीने तक जोया से मिलने का इंतजार करता रहा। लेकिन वो वहां आकर LoL कर रही थी। मुझे लगा कि मेरा तो कैरियर ही खराब हो जाएगा। लेकिन बाद में जब मैं उनको शॉर्ट लेते हुए देखा था तो मैं काफी ज्यादा हैरान हो गया था।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर को फिल्म इश्कजादे में साल 2012 में साथ में देखा गया था। इस फिल्म में दो आशिको की कहानी को दर्शाया गया था और वह घर से भाग जाते हैं। हालांकि आपको बता दे की परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











