PICS: बहन अंशुला के जन्मदिन पर खुशी - जान्हवी के साथ छुट्टियां मनाते दिखे बड़े भईया अर्जुन कपूर
Recommended Video

Jhanvi Kapoor celebrates Anshula's Birthday with Khushi Kapoor & Arjun Kapoor in Singapore FilmiBeat
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, श्रीदेवी की मौत के बाद, अर्जुन और अंशुला कपूर के काफी करीब आए और पूरा परिवार एक साथ मिलकर अपने पिता, बोनी कपूर के लिए खड़े रहे। अब भाई - बहन की ये पलटन, पापा बोनी कपूर के साथ सिंगापुर में नया साल और अंशुला कपूर का जन्मदिन मना रही है।
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपनी इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरें लगातार शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपूर परिवार का हर सदस्य इस साल अलग अलग कारणों से चर्चा में रहा। कुछ कारण अच्छे थे तो कुछ बुरे लेकिन साल के अंत में सब कुछ ठीक है और सबको मुस्कुराते देख फैन्स को काफी मज़ा आ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications