Malaika Arora के मिस्ट्री मैन संग फोटो सामने आने के बाद Arjun Kapoor ने किया पोस्ट, कहा- 'चीजें ठीक नहीं होंगी

Arjun Malaika

Arjun Kapoor Cryptic Post: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। दोनों ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में हिंट जरूर दिए हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्द से निपटने और पॉजिटिव बने रहने के बारे में एक नोट शेयर किया।

अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि, इसका मतलब यह है कि आपको पता है कि चाहे चीजें कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।"

कुछ हफ़्ते पहले, एक्टर ने एक और क्रिप्टिक नोट लिखा था, "हमारे पास जीवन में दो ऑप्शन हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं को ढूंढ़ सकते हैं।" मलाइका ने भी कुछ हफ़्ते पहले इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाली थी जिसमें लिखा था, "जब वे कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और तस्वीरें लें।"

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी ज़्यादा बात नहीं की, लेकिन वे अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहे और साथ ही एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते रहे।

मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। उनकी शादी से उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज मलाइका ने मई 2017 में ऑफिशियली तलाक ले लिया। अरबाज ने हाल ही में शूरा खान से शादी की है।

अर्जुन के करियर की बात करें तो उन्होंने 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'औरंगजेब', '2 स्टेट्स', 'गुंडे', 'फाइंडिंग फैनी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'की एंड का', 'मुबारकां', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड', 'पानीपत', 'संदीप और पिंकी फरार', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'कुत्'ते और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X