..................... अर्जुन कपूर ने अपने प्राईवेट हॉलीडे से शेयर की मलाईका अरोड़ा की तस्वीर | Arjun Kapoor shares a picture of Malaika Arora from their private holiday - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा कर रहे हैं प्राईवेट हॉलीडे, शेयर की तस्वीरें

अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा इस समय धर्मशाला में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। और दोनों ने एक साथ दीवाली भी सेलिब्रेट की। अर्जुन और मलाईका ने हिमाचल प्रदेश में अपनी दीवाली मनाई। इस समय दोनों एक साथ हॉलीडे पर हैं। इससे पहले दोनों ही कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद काफी समय तक क्वारंटीन थे।

अपने प्राईवेट हॉलीडे से अर्जुन कपूर ने मलाईका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया - Check her out। अर्जुन की ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

arjun-kapoor-shares-a-picture-of-malaika-arora-from-their-private-holiday

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा हाल ही में कोरोना संक्रमित थे। अब स्वस्थ होने के बाद दोनों साथ में कुछ समय बिता रहे हैं। अर्जुन कपूर जहां अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं वहीं मलाईका उनका साथ देने के लिए उनके साथ धर्मशाला में हैं।

कुछ महीनों पहले माना जा रहा था कि शादी की तैयारियां चल रही हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार है। हालांकि ये शादी बिल्कुल सादे तरीके से एक चर्च में होने वाली थी। लेकिन सारी बातें अफवाहें निकलीं।

हालांकि लॉकडाउन के दौरान अर्जुन और मलाईका ने काफी समय साथ में बिताया और उनकी तस्वीरें भी अकसर ही वायरल रहती हैं। फिलहाल तो अर्जुन मलाईका को धर्मशाला में check out कर रहे हैं और फैन्स को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X